गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना पुलिस ने बजरी से भरे दो डम्फर किए ज़ब्त
सल्लोपाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। अनास चौकी के सामने की गई नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे दो डंपर पकड़े। थानाधिकारी जयेश पाटीदार ने बताया कि डंपर चालक निर्मल निवासी सामला सेर (सज्जनगढ़) को नाकाबंदी पर रोका गया।