खुरई: खुरई के टिंचिंग ग्राउंड में बीना रिफायनरी से आया बायो मेडिकल वेस्ट फेंकते समय नगर पालिका प्रशासन ने की कार्रवाई
Khurai, Sagar | Oct 30, 2024 सोमवार की रात लगभग 10 बजे बीना रिफायनरी से लाया गया हानिकारक और संक्रमित बायो मेडिकल बेस्ट खुरई के टिंचिंग ग्राउंड पर चोरी छिपे फेंका जा रहा था। लेकिन खुरई नगर पालिका के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। कर्मचारियों ने ट्रक जब्त कर ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार दोपहर सीएमओ दुर्गेश सिंह ने ट्रक चालक पर किया 20 हजार रुपए का जुर्माना।