खुरई: नगर पालिका टीम ने सोमवार को अवैध मैरिज गार्डन पर कार्रवाई जारी रखी, दो मैरिज गार्डन सील किए गए
Khurai, Sagar | Oct 29, 2024 खुरई नगर पालिका परिषद की टीम ने अवैध मैरिज गार्डनो पर कार्यवाही सोमवार को भी जारी रखी। दोपहर लगभग 3 बजे कार्यवाही करते हुए नौलखा गार्डन और सचिन खड्डर के मैरिज गार्डन को सील कर दिया गया। दरअसल नगर पालिका अवैध रूप से संचालित मैरिज गार्डनो पर पिछले कई दिनों से कार्यवाही कर रही है। अभी कई मैरिज गार्डनो पर कार्यवाही होना बाकी है।