कर्वी: कर्वी तहसील के इटखरी की मजदूर महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर काम का पैसा न देने का आरोप लगाया, DM कार्यालय पहुंची
कर्वी तहसील के इटखहरी निवासी मजदूर ग्रामीण महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर काम का पैसा ना देने का आरोप लगाया है। और आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंची है। ग्रामीण शिकायतकर्ता मजदूर महिलाओं ने बताया कि गांव में ही नाली निर्माण में किए गए काम का ग्राम प्रधान द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह आज जिलाअधिकारी कार्यालय पहुंचे है।