कर्वी: महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती के अवसर पर पुरानी कोतवाली के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दद्दा मलखान सिंह
महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती के अवसर पर शहर के पुरानी कोतवाली के पास आज शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दद्दा मलखान सिंह पहुंचे हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खंगार समाज द्वारा शहर में महाराजा खेत सिंह खंगार की विशाल शोभायात्रा निकाली गई है।