कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने नाबालिक किशोरी से बलात्कार करने के वांछित अभियुक्त भगवान दास जोशी पुत्र रघुवीर जोशी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा 13 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ बलात्कार किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज शुक्रवार की दोपहर 3:40 में प्रेस नोट जारी किया है।