कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने छेड़खानी और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली कर्वी पुलिस छेड़खानी व गैर इरादतन हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त हर्ष पुत्र महेश शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हर्ष द्वारा 12 वर्षीया नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ किया गया था ,और जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज शुक्रवार की दोपहर 3:45 में प्रेस नोट जारी किया है।