कर्वी: चित्रकूट चौकी परिक्रमा मार्ग के बंदर कोल में दबंगों ने युवक के साथ लोहे की रॉड से की मारपीट, मामला दर्ज
परिक्रमा मार्ग चौकी क्षेत्र के बंदरकोल मे दबंग युवकों मनोज, राजाभइया और बच्चा ने युवक दिनेश पुत्र शिवपूजन निवासी बंदर कोल के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की है।मारपीट मे बीच बचाव करने पर दबंगों ने दिनेश के साथ मारपीट की है।वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,और आज शुक्रवार की सुबह 11बजे घायल युवक दिनेश का जिला अस्पताल मे मेडिकल जांच कराया है।