कर्वी: राजापुर तहसील के लमेहटा गांव में चकबंदी कार्य रोके जाने की मांग को लेकर दो दर्जन ग्रामीण किसान पहुंचे डीएम कार्यालय
राजापुर के लमेहटा गांव में चकबंदी कार्य रोके जाने की मांग कर दो दर्जन ग्रामीण किसान आज शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन को बीहड़ की जमीन बता कर चकबंदी विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है। जमीन चली जाने से वह भूमिहीन हो जाएंगे ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप चकबंदी रोके जाने की मांग की है।