Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

जनपद फतेहगढ़ के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद द्वारा दी गई बाइट। #FatehgarhPolice https://t.co/9GQaOxHEXX

39 views | Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

जिला जज फर्रूखाबाद, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ द्वारा जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार में जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरक सहित संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बन्दियों के भोजन, स्वास्थ्य व्यवस्था , साफ-सफाई आदि को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । #FatehgarhPolice

जिला जज फर्रूखाबाद, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ द्वारा जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार में जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरक सहित संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बन्दियों के भोजन, स्वास्थ्य व्यवस्था , साफ-सफाई आदि को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । #FatehgarhPolice

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026

वाराणसी में GST डिप्टी-कमिश्नर घूस लेते पकड़ी गई: भागने के लिए 4 दरोगा से हाथापाई, विजिलेंस ने खींचकर जीप में डाला 

वाराणसी में जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जैसे ही विजिलेंस की टीम ने अंबिका सिंह को पकड़ा, वह भागने लगीं। बचकर भागने की कोशिश में उन्होंने 4 महिला दरोगा से हाथापाई भी की।

इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। महिला अफसर भीड़ और राहगीरों से बचाने की गुहार लगाती रहीं। इसके बाद विजिलेंस टीम ने अंबिका सिंह को खींचकर जीप में डाला और थाने लेकर गई।

दरअसल, डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह ने एक व्यापारी की फाइल में रिटर्न भरने और जीएसटी की फाइल निस्तारण के लिए 50 हजार रुपए घूस मांगी थी। घूस की रकम लेने वह जीएसटी कमिश्नर ऑफिस के पास एक रेस्टोरेंट पहुंची थीं। इसी दौरान उन्हें पकड़ा गया। मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र का बुधवार शाम 6:30 बजे का है।

बजरडीहा में रहने वाले अजय कुमार मौर्य 'ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के निदेशक हैं। अजय ने फरवरी- 2023 के रिटर्न और जीएसटी (राज्य) समय पर भरा था। लेकिन, इसमें खामियों के बाद फाइल को जीएसटी कार्यालय ने फिर से तलब कर लिया। टैक्स की वापसी और निस्तारण के लिए जीएसटी फील्ड अफसर ने रिपोर्ट लगाकर डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह के पास भेज दी।

एप्रूव करने के लिए 50 हजार घूस मांगी

डिप्टी कमिश्नर अंबिका ने फाइल निस्तारण के लिए अजय को ऑफिस बुलाया और टैक्स से जुड़े सवाल पूछे। रिपोर्ट के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा, फिर फाइल के निस्तारण की जगह रिजेक्ट करने की बात कही। जब अजय ने इसे अप्रूव करने की गुहार लगाई, तो अंबिका सिंह ने 50 हजार रुपए की घूस मांगी।

अजय ने जब घूस देने से इनकार किया, तो अंबिका ने कार्रवाई की बात कही। काफी जद्दोजहद के बाद अजय 50 हजार रुपए देने को तैयार हो गए। लेकिन, अजय जीएसटी ऑफिस से सीधे विजिलेंस के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसपी को पूरा मामला बताया।

दादा रेस्टोरेंट से हुई गिरफ्तारी

अजय मौर्य की शिकायत पर वाराणसी की विजिलेंस टीम ने जांच की। इसमें आरोपों की पुष्टि हो गई। इसके बाद अंबिका के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की गई। बुधवार शाम 6:30 बजे अजय ने अंबिका सिंह को 50 हजार रुपए लेने के लिए दादा रेस्टोरेंट बुलाया। अंबिका सिंह ने रेस्टोरेंट के अंदर नोट का लिफाफा लिया और बाहर निकलने लगीं। तभी विजिलेंस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

भीड़ से बचाने की गुहार लगाई

रंगेहाथ गिरफ्तार होते ही अंबिका ने भागने का प्रयास किया, तो उन्हें 4 महिला दरोगा ने पकड़ लिया। इस पर अंबिका ने उन महिला दरोगा से हाथपाई भी की, लेकिन उनके चंगुल से निकल नहीं पाई। इस दौरान अंबिका ने आसपास जुटी भीड़ से बचाने की गुहार लगाई।

महिला अफसर राहगीरों से गलत तरीके से फंसाए जाने की बात कहती रहीं, लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। टीम ने रिश्वतखोरी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब अंबिका सिंह की अप्रूव की गई अन्य फाइलों की जांच भी की जाएगी।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद अंबिका सिंह के खिलाफ वाराणसी स्थित विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, विजिलेंस ने साफ किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी।

विभाग ने लोगों से अपील की कि अगर कोई भी लोक सेवक सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत विभाग के हेल्पलाइन नंबरों-9454401866 या 9454401222 पर दर्ज कराएं।

वाराणसी में GST डिप्टी-कमिश्नर घूस लेते पकड़ी गई: भागने के लिए 4 दरोगा से हाथापाई, विजिलेंस ने खींचकर जीप में डाला वाराणसी में जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जैसे ही विजिलेंस की टीम ने अंबिका सिंह को पकड़ा, वह भागने लगीं। बचकर भागने की कोशिश में उन्होंने 4 महिला दरोगा से हाथापाई भी की। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। महिला अफसर भीड़ और राहगीरों से बचाने की गुहार लगाती रहीं। इसके बाद विजिलेंस टीम ने अंबिका सिंह को खींचकर जीप में डाला और थाने लेकर गई। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह ने एक व्यापारी की फाइल में रिटर्न भरने और जीएसटी की फाइल निस्तारण के लिए 50 हजार रुपए घूस मांगी थी। घूस की रकम लेने वह जीएसटी कमिश्नर ऑफिस के पास एक रेस्टोरेंट पहुंची थीं। इसी दौरान उन्हें पकड़ा गया। मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र का बुधवार शाम 6:30 बजे का है। बजरडीहा में रहने वाले अजय कुमार मौर्य 'ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के निदेशक हैं। अजय ने फरवरी- 2023 के रिटर्न और जीएसटी (राज्य) समय पर भरा था। लेकिन, इसमें खामियों के बाद फाइल को जीएसटी कार्यालय ने फिर से तलब कर लिया। टैक्स की वापसी और निस्तारण के लिए जीएसटी फील्ड अफसर ने रिपोर्ट लगाकर डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह के पास भेज दी। एप्रूव करने के लिए 50 हजार घूस मांगी डिप्टी कमिश्नर अंबिका ने फाइल निस्तारण के लिए अजय को ऑफिस बुलाया और टैक्स से जुड़े सवाल पूछे। रिपोर्ट के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा, फिर फाइल के निस्तारण की जगह रिजेक्ट करने की बात कही। जब अजय ने इसे अप्रूव करने की गुहार लगाई, तो अंबिका सिंह ने 50 हजार रुपए की घूस मांगी। अजय ने जब घूस देने से इनकार किया, तो अंबिका ने कार्रवाई की बात कही। काफी जद्दोजहद के बाद अजय 50 हजार रुपए देने को तैयार हो गए। लेकिन, अजय जीएसटी ऑफिस से सीधे विजिलेंस के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसपी को पूरा मामला बताया। दादा रेस्टोरेंट से हुई गिरफ्तारी अजय मौर्य की शिकायत पर वाराणसी की विजिलेंस टीम ने जांच की। इसमें आरोपों की पुष्टि हो गई। इसके बाद अंबिका के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की गई। बुधवार शाम 6:30 बजे अजय ने अंबिका सिंह को 50 हजार रुपए लेने के लिए दादा रेस्टोरेंट बुलाया। अंबिका सिंह ने रेस्टोरेंट के अंदर नोट का लिफाफा लिया और बाहर निकलने लगीं। तभी विजिलेंस टीम ने उन्हें दबोच लिया। भीड़ से बचाने की गुहार लगाई रंगेहाथ गिरफ्तार होते ही अंबिका ने भागने का प्रयास किया, तो उन्हें 4 महिला दरोगा ने पकड़ लिया। इस पर अंबिका ने उन महिला दरोगा से हाथपाई भी की, लेकिन उनके चंगुल से निकल नहीं पाई। इस दौरान अंबिका ने आसपास जुटी भीड़ से बचाने की गुहार लगाई। महिला अफसर राहगीरों से गलत तरीके से फंसाए जाने की बात कहती रहीं, लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। टीम ने रिश्वतखोरी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब अंबिका सिंह की अप्रूव की गई अन्य फाइलों की जांच भी की जाएगी। वहीं, गिरफ्तारी के बाद अंबिका सिंह के खिलाफ वाराणसी स्थित विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, विजिलेंस ने साफ किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की कि अगर कोई भी लोक सेवक सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत विभाग के हेल्पलाइन नंबरों-9454401866 या 9454401222 पर दर्ज कराएं।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 15, 2026

पिता के हत्याया बेटा गिरफ्तार,आरोपी बोला बेटी की शादी में हो गया था कर्जा, पिता से जमीन बेचकर रुपए देने की कर रहा था मांग

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 12 जुलाई को एक युवक ने अपने पिता की ही हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी के भतीजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को CO मोहम्मदाबाद ने प्रेस वार्ता की।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोहिल्ला निवासी 72 वर्षीय रामदास की हत्या उसके छोटे बेटे श्याम सिंह उर्फ रामू ने 12 जुलाई की रात को कर दी थी। मामले में आरोपी के भतीजे ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जहां पुलिस ने आरोपी श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसकी निशान देही पर खून से सनी बनियान को भी बरामद किया है। बताया गया पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया उसने अपनी बेटी की शादी 7 जुलाई को की थी। बेटी की शादी में अधिक खर्च होने के कारण आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। पिता से जमीन बेचकर रुपए देने की मांग कर रहा था। 12 जुलाई की रात्रि में रुपए मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जहां गुस्से में आकर प्लास्टिक की कुर्सी से उसने अपने पिता पर कई बार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खून से सनी बनियान को घर के सामने घूरे पर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर खून से सनी बनियान को भी बरामद किया है। सीओ मोहम्मदाबाद ने बताया रोहिल्ला निवासी रामदास की 13 जुलाई की सुबह हत्या की बात सामने आई थी। सूचना पर पुलिस जांच करने के लिए पहुंची थी जहां पता चला कि रामदास की हत्या उसके बेटे ने की है। बताया श्याम सिंह उर्फ रामू का अपने पिता से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। श्याम सिंह पिता से खेत बेचने की बात कह रहा था। बताया कि विवाद के बाद मृतक के बेटे ने अपने पिता पर कुर्सी से प्रहार कर उनकी हत्या की थी। बताया 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल और खून से सनी बनियान भी बरामद की है। बताया आरोपी पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

पिता के हत्याया बेटा गिरफ्तार,आरोपी बोला बेटी की शादी में हो गया था कर्जा, पिता से जमीन बेचकर रुपए देने की कर रहा था मांग फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 12 जुलाई को एक युवक ने अपने पिता की ही हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी के भतीजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को CO मोहम्मदाबाद ने प्रेस वार्ता की। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोहिल्ला निवासी 72 वर्षीय रामदास की हत्या उसके छोटे बेटे श्याम सिंह उर्फ रामू ने 12 जुलाई की रात को कर दी थी। मामले में आरोपी के भतीजे ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जहां पुलिस ने आरोपी श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसकी निशान देही पर खून से सनी बनियान को भी बरामद किया है। बताया गया पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया उसने अपनी बेटी की शादी 7 जुलाई को की थी। बेटी की शादी में अधिक खर्च होने के कारण आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। पिता से जमीन बेचकर रुपए देने की मांग कर रहा था। 12 जुलाई की रात्रि में रुपए मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जहां गुस्से में आकर प्लास्टिक की कुर्सी से उसने अपने पिता पर कई बार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खून से सनी बनियान को घर के सामने घूरे पर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर खून से सनी बनियान को भी बरामद किया है। सीओ मोहम्मदाबाद ने बताया रोहिल्ला निवासी रामदास की 13 जुलाई की सुबह हत्या की बात सामने आई थी। सूचना पर पुलिस जांच करने के लिए पहुंची थी जहां पता चला कि रामदास की हत्या उसके बेटे ने की है। बताया श्याम सिंह उर्फ रामू का अपने पिता से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। श्याम सिंह पिता से खेत बेचने की बात कह रहा था। बताया कि विवाद के बाद मृतक के बेटे ने अपने पिता पर कुर्सी से प्रहार कर उनकी हत्या की थी। बताया 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल और खून से सनी बनियान भी बरामद की है। बताया आरोपी पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 15, 2026