लखीसराय। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। बुधवार की पूर्वाह्न 11:20 पर आयोजित जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर कार्यालय पहुंचे। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ ने कुल 16 मामलों की सुनवाई की।