Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

ise kahate hai andhvishwas 🤣

Basti, Basti | Dec 2, 2022

MORE NEWS

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा गांधीनगर में गूंजा गुरबाणी का अमृत स्वर

बस्ती। सिख समाज के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर गुरुद्वारा गांधीनगर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के लोगों ने श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के जीवन एवं उनके महान कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु हरकिशन साहिब जी मात्र पांच वर्ष की आयु में वर्ष 1661 में गुरु गद्दी पर विराजमान हुए थे, जिसके कारण उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ ‘बाल गुरु’ के नाम से भी जाना जाता है। उनके जीवन से मानव सेवा, करुणा और त्याग की प्रेरणा मिलती है।

गुरुद्वारे में आयोजित भजन-कीर्तन के दौरान संगत ने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर विशाल लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर गुरुद्वारा गांधीनगर सिख समाज के सरदार हरबंश सिंह, सरदार प्रभु प्रीत सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, सरदार गुरनाम सिंह, सरदार रविंदर सियाल, सरदार अमर जीत सिंह बाबू, सरदार हरविंदर पाल सिंह, सरदार तिरलोचन सिंह, सरदार तेजपाल सिंह, नरेश सदाना, अमृतपाल सिंह बॉबी, हरजस सिंह, सरदार प्रभजोत सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह जेम्स सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा गांधीनगर में गूंजा गुरबाणी का अमृत स्वर बस्ती। सिख समाज के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर गुरुद्वारा गांधीनगर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के लोगों ने श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के जीवन एवं उनके महान कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु हरकिशन साहिब जी मात्र पांच वर्ष की आयु में वर्ष 1661 में गुरु गद्दी पर विराजमान हुए थे, जिसके कारण उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ ‘बाल गुरु’ के नाम से भी जाना जाता है। उनके जीवन से मानव सेवा, करुणा और त्याग की प्रेरणा मिलती है। गुरुद्वारे में आयोजित भजन-कीर्तन के दौरान संगत ने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर विशाल लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर गुरुद्वारा गांधीनगर सिख समाज के सरदार हरबंश सिंह, सरदार प्रभु प्रीत सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, सरदार गुरनाम सिंह, सरदार रविंदर सियाल, सरदार अमर जीत सिंह बाबू, सरदार हरविंदर पाल सिंह, सरदार तिरलोचन सिंह, सरदार तेजपाल सिंह, नरेश सदाना, अमृतपाल सिंह बॉबी, हरजस सिंह, सरदार प्रभजोत सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह जेम्स सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Basti, Basti | Aug 7, 2026

डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा पूर्वांचल का श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पी.पी. मिश्रा के कुशल उपचार से हजारों मरीजों को मिली राहत, नियमित इलाज और जीवनशैली में बदलाव पर जोर

बस्ती। डायबिटीज यानी मधुमेह आज तेजी से बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों में शामिल है। अनियमित खानपान, तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बदलती दिनचर्या के कारण बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में पूर्वांचल के मरीजों के लिए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल भरोसे का प्रमुख केंद्र बनकर सामने आया है।

अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पी.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में अब तक हजारों डायबिटीज रोगियों का उपचार एवं फॉलोअप किया जा चुका है। नियमित जांच, दवाओं के उचित प्रबंधन, खानपान में सुधार और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

डॉ. पी.पी. मिश्रा का कहना है कि डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसे जागरूकता और नियमित चिकित्सा परामर्श के जरिए काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है। मरीजों को केवल दवा पर निर्भर रहने के बजाय अपने खानपान, वजन, व्यायाम और नियमित शुगर जांच पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच से बीमारी के कारण होने वाली जटिलताओं से बचाव में मदद मिलती है।

श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जाती है। लंबे समय से डायबिटीज से परेशान मरीजों के लिए नियमित फॉलोअप की व्यवस्था भी उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक करना भी उतना ही जरूरी है जितना उसका उपचार। समय रहते बीमारी की पहचान और चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार शुरू करने से मरीज सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

पूर्वांचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल लगातार मरीजों का विश्वास अर्जित कर रहा है। डायबिटीज के क्षेत्र में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पी.पी. मिश्रा की सेवाएं बड़ी संख्या में मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई हैं।

डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा पूर्वांचल का श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पी.पी. मिश्रा के कुशल उपचार से हजारों मरीजों को मिली राहत, नियमित इलाज और जीवनशैली में बदलाव पर जोर बस्ती। डायबिटीज यानी मधुमेह आज तेजी से बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों में शामिल है। अनियमित खानपान, तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बदलती दिनचर्या के कारण बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में पूर्वांचल के मरीजों के लिए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल भरोसे का प्रमुख केंद्र बनकर सामने आया है। अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पी.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में अब तक हजारों डायबिटीज रोगियों का उपचार एवं फॉलोअप किया जा चुका है। नियमित जांच, दवाओं के उचित प्रबंधन, खानपान में सुधार और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। डॉ. पी.पी. मिश्रा का कहना है कि डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसे जागरूकता और नियमित चिकित्सा परामर्श के जरिए काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है। मरीजों को केवल दवा पर निर्भर रहने के बजाय अपने खानपान, वजन, व्यायाम और नियमित शुगर जांच पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच से बीमारी के कारण होने वाली जटिलताओं से बचाव में मदद मिलती है। श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जाती है। लंबे समय से डायबिटीज से परेशान मरीजों के लिए नियमित फॉलोअप की व्यवस्था भी उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक करना भी उतना ही जरूरी है जितना उसका उपचार। समय रहते बीमारी की पहचान और चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार शुरू करने से मरीज सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पूर्वांचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल लगातार मरीजों का विश्वास अर्जित कर रहा है। डायबिटीज के क्षेत्र में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पी.पी. मिश्रा की सेवाएं बड़ी संख्या में मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई हैं।

Basti, Basti | Aug 7, 2026

चौरसिया समाज की एकजुटता से ही होगा सर्वांगीण विकास : राम करन चौरसिया
बस्ती। चौरसिया महासभा के प्रदेश महासचिव, चौरसिया उत्थान समिति के संरक्षक एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम करन चौरसिया ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि चौरसिया समाज की मजबूती उसकी एकजुटता में निहित है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा, तभी समाज सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बन सकेगा।
उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज मेहनतकश, स्वाभिमानी और संघर्षशील समाज है। समाज के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पहचान बनाई है, लेकिन आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज के सभी वर्गों को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ाया जाए।
राम करन चौरसिया ने कहा कि चौरसिया समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करना तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद करना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें।
उन्होंने समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और संगठन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं। युवा शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा संगठित होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे तो चौरसिया समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि समाज में एकता, आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। किसी भी समाज की तरक्की तभी संभव है, जब उसके लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े हों और सामूहिक हितों के लिए मिलकर काम करें।
राम करन चौरसिया ने कहा कि चौरसिया महासभा और चौरसिया उत्थान समिति का उद्देश्य समाज को संगठित करना और उसके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे संगठन से जुड़ें, अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हों तथा आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करें।
उन्होंने विश्वास जताया कि चौरसिया समाज की एकता और सामूहिक प्रयास निश्चित रूप से समाज को नई दिशा और नई पहचान प्रदान करेंगे। आगे उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव के बारे में बताया कि समाजवादी पार्टी युवाओं के हितों के लिए हमेशा संघर्षील रही है और आने वाले चुनाव में युवा बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। वही भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को केवल गुमराह किया है।

चौरसिया समाज की एकजुटता से ही होगा सर्वांगीण विकास : राम करन चौरसिया बस्ती। चौरसिया महासभा के प्रदेश महासचिव, चौरसिया उत्थान समिति के संरक्षक एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम करन चौरसिया ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि चौरसिया समाज की मजबूती उसकी एकजुटता में निहित है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा, तभी समाज सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बन सकेगा। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज मेहनतकश, स्वाभिमानी और संघर्षशील समाज है। समाज के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पहचान बनाई है, लेकिन आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज के सभी वर्गों को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ाया जाए। राम करन चौरसिया ने कहा कि चौरसिया समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करना तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद करना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें। उन्होंने समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और संगठन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं। युवा शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा संगठित होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे तो चौरसिया समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। किसी भी समाज की तरक्की तभी संभव है, जब उसके लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े हों और सामूहिक हितों के लिए मिलकर काम करें। राम करन चौरसिया ने कहा कि चौरसिया महासभा और चौरसिया उत्थान समिति का उद्देश्य समाज को संगठित करना और उसके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे संगठन से जुड़ें, अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हों तथा आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि चौरसिया समाज की एकता और सामूहिक प्रयास निश्चित रूप से समाज को नई दिशा और नई पहचान प्रदान करेंगे। आगे उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव के बारे में बताया कि समाजवादी पार्टी युवाओं के हितों के लिए हमेशा संघर्षील रही है और आने वाले चुनाव में युवा बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। वही भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को केवल गुमराह किया है।

Basti, Basti | Aug 7, 2026

*श्रावण शिवरात्रि-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट*  
*सीडीओ, एसडीएम और सीओ ने भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश*
   *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*शुक्रवार, 07 अगस्त 2026*

पवित्र श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा/मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रशासनिक अधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। *
मुख्य विकास सार्थक अग्रवाल अधिकारी बस्ती, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी * ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक, भीड़ की निकासी व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारू यातायात व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर यातायात का सुगम संचालन कराया जाए और वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर ही कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल* एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

                    संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
              राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*श्रावण शिवरात्रि-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट* *सीडीओ, एसडीएम और सीओ ने भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*शुक्रवार, 07 अगस्त 2026* पवित्र श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा/मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रशासनिक अधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। * मुख्य विकास सार्थक अग्रवाल अधिकारी बस्ती, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी * ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक, भीड़ की निकासी व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारू यातायात व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर यातायात का सुगम संचालन कराया जाए और वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर ही कराई जाए। निरीक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल* एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 7, 2026

*कांवड़ मेला: सुरक्षा के मद्देनजर अमहट घाट पर प्रशासन अलर्ट*  
*CRO कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता (ADM ) और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत (ASP) ,
 उप जिला अधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने मोटरबोट से किया कुआनो नदी का निरीक्षण*घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था पुख्ता*
  *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश* शुक्रवार, 07 अगस्त 2026*

श्रावण माह में कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती,अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता* ने अमहट घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने *कुआनो नदी में मोटरबोट* से नदी का निरीक्षण किया। सभी अधिकारी लाइफ जैकेट पहनकर नाव में सवार हुए और घाट की गहराई, बहाव और सुरक्षा इंतजामों को परखा। निरीक्षण के दौरान गोताखोर टीम, जल पुलिस और नगर पालिका के कर्मी भी मौजूद रहे।

*CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घाट पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था और एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए। *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत* ने कहा कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। 

*अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता* ने बताया कि नगर पालिका द्वारा घाटों की सफाई, पेयजल, शौचालय और अस्थायी शेड की व्यवस्था की जा रही है। मेला अवधि में 24 घंटे सफाई कर्मी तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने आम जनता और कांवड़ियों से अपील की कि नदी मे निर्धारित स्थान पर ही स्नान करें, सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
*CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि प्रत्येक घाट पर SDRF और गोताखोरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि नदी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह रस्सी और बांस की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। 

*श्यामकांत* ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से घाटों की निगरानी की जाएगी। *अंगद गुप्ता* ने कहा कि कूड़ा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए माइक से लगातार घोषणा की जाएगी। अंत में तीनों अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कांवड़ मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराएगा।
Kirti Prakash Bharti 

                       संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                   राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*कांवड़ मेला: सुरक्षा के मद्देनजर अमहट घाट पर प्रशासन अलर्ट* *CRO कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता (ADM ) और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत (ASP) , उप जिला अधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने मोटरबोट से किया कुआनो नदी का निरीक्षण*घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था पुख्ता* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश* शुक्रवार, 07 अगस्त 2026* श्रावण माह में कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती,अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता* ने अमहट घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने *कुआनो नदी में मोटरबोट* से नदी का निरीक्षण किया। सभी अधिकारी लाइफ जैकेट पहनकर नाव में सवार हुए और घाट की गहराई, बहाव और सुरक्षा इंतजामों को परखा। निरीक्षण के दौरान गोताखोर टीम, जल पुलिस और नगर पालिका के कर्मी भी मौजूद रहे। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घाट पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था और एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए। *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत* ने कहा कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। *अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता* ने बताया कि नगर पालिका द्वारा घाटों की सफाई, पेयजल, शौचालय और अस्थायी शेड की व्यवस्था की जा रही है। मेला अवधि में 24 घंटे सफाई कर्मी तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने आम जनता और कांवड़ियों से अपील की कि नदी मे निर्धारित स्थान पर ही स्नान करें, सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि प्रत्येक घाट पर SDRF और गोताखोरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि नदी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह रस्सी और बांस की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। *श्यामकांत* ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से घाटों की निगरानी की जाएगी। *अंगद गुप्ता* ने कहा कि कूड़ा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए माइक से लगातार घोषणा की जाएगी। अंत में तीनों अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कांवड़ मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराएगा। Kirti Prakash Bharti संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 7, 2026

ise kahate hai andhvishwas 🤣 - Basti News