कोंडागांव: अंदकुरी गांडा समाज द्वारा 9 जून को मसोरा में आयोजित होगी युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह
29 मई दिन बुधवार को अंदकूरी गांडा समाज समन्वय समिति ब्लॉक कोंडागांव द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में 9 जून को जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान समारोह किए जाने हेतु मंडल क्षेत्र कुम्हारपारा में बैठक रखा गया था। जिसमें ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कोंडागांव ब्लॉक स्तर के समस्त मंडल के युवा, वरिष्ठ, महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।