कोंडागांव: नौतपा के बीच समर कैंप लगाना बच्चों को स्कूल बुलाना अनैतिक- तरुण गोलछा, कोंडागांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में 27 मई से 2 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वहीं समर कैंप को लेकर कोंडागांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इन दिनों शासन प्रशासन द्वारा भीषण नौतपा के बीच समर कैंप लगाकर बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है यह सरासर गलत है अनैतिक है।