कोंडागांव: NQAS सर्टिफिकेशन हेतु कोंडागांव जिले के 25 स्वास्थ्य संस्थाओं को सीएमएचओ कार्यालय में दिया गया प्रशिक्षण
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं CMHO डॉ आरके सिंह के मार्गदर्शन में CMHO कार्यालय कोंडागांव में विकासखंड के 25 स्वास्थ्य संस्थाओ को NQAS हेतु एक साथ प्रशिक्षण दिया गया। 29 मई को मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार 2026 तक सभी स्वास्थ्य संस्थाओं का NQAS सर्टिफिकेशन होना है।