कोंडागांव: सुकुरपाल में मवेशियों को सड़क से हटा रहे ग्रामीण की बाइक से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में ग्रामीण और बाइक चालक हुए घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 सुकुरपाल में आज शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया है। बताया जा रहा है चितू सोढ़ी मेनरोड में बैठे मवेशियों को सड़क हादसे से बचाने सड़क से हटा रहा था उसी दौरान जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया, इस हादसे मे बाइक चालक और चीतु सोढ़ी घायल हो गए है।