कोंडागांव: इमली पेड़ से गिरने के चलते गंभीर रूप से हुए घायल 35 वर्षीय ग्रामीण को माकड़ी से किया गया जिला अस्पताल रेफर
कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हीरावंडी में आज शाम एक ग्रामीण इमली पेड़ से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया है। जिसे माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहीं उनके गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे में ग्रामीण के पैर व दोनों हाथों में गंभीर चोट लगी है जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।