मेदिनीनगर (डालटनगंज): सद्दीक चौक के पास वेश्यावृत्ति को लेकर हंगामा, स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सद्दीक चौक के समीप वेश्यावृत्ति को लेकर मंगलवार रात 9 बजे हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने मौके से दो युवकों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। बताते चलें कि जिस जगह पर हंगामा हुआ, वहां कुछ माह पहले पुलिस ने कार्रवाई कर देह व्यापार में शामिल संचालिका समेत कई कस्टमर और धंधे में शामिल महिलाओं को पकड़ा था। संचालिका को जेल भेज दिया था।