छतरपुर के सुशीगंज में पति धर्मेन्द्र परहिया के प्रताड़ना से तंग आकर सुषमा कुमारी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर मंगलवार को आरोपी को पकड़ा गया एवं दोपहर दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।