मेदिनीनगर सदर प्रखंड के ग्राम हलुमाड स्थित सरस्वती मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, युवतियां और ग्रामीण शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण और भक्तिमय जयघोष के बीच निकाली गई यात्रा ने पूरे गांव को धार्मिक माहौल से सराबोर कर दिया।