झारखंड में आजसू पार्टी मजबूती से उभर कर सामने आएगी। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रमंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कही। वे मंगलवार शाम 4 बजे रेड़मा के कुम्हार टोली स्थित पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।