चकरनगर: त्योहारों पर शांति बनाए रखें, डीजे की आवाज पर रखें नियंत्रण
आगामी नवरात्र, दशहरा और दीपावली को लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे थाना परिसर में एसडीएम रोहित कुमार मौर्य और सीओ अभय नारायण राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सीओ ने डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने, धार्मिक आयोजनों की अनुमति लेने की अपील की है।