सोनुआ: रमेश बालमुचू: दिशुम गुरु जीवित होते तो ज़रूर मिलता न्याय
नो एंट्री आंदोलनकारी समिति कोल्हान की एक प्रेस वार्ता ताम्बों में आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। समिति के संयोजक रमेश बालमुचू ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि आज दिशुम गुरु शिबू सोरेन सक्रिय रूप से नेतृत्व कर रहे होते, तो चाईबासा से रांची तक पदयात्रा करने वाले आंदोलनकारियों को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता।