Public App Logo
पानीपत पुलिस 18 अगस्त 2026 *सम्मोहित कर बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां और नकदी ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार* पानीपत, 18 अगस्त ( ) सीआईए टू पुलिस ने सिवाह बस अड्डे पर दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला को ईको गाड़ी में लिफ्ट देकर सम्मोहित कर सोने की बालियां और नकदी ठगने वाले तीन आरोपियों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी निवासी सुरजीत, शंकर और राजबीर के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि हलदाना मोड़ पर तीन संदिग्ध युवक खड़े है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने 13 अगस्त को समालखा बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ी महिला को दिल्ली छोड़ने का झांसा देकर ईको गाड़ी में बैठाने के बाद समालखा फ्लाईओवर के पास सम्मोहित कर उससे सोने की बालियां और 500 रूपए ठगी करना स्वीकारा। ठगी की वारदात बारे थाना समालखा में गांव गोयला खुर्द निवासी किरण उर्फ चरणकौर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन तीनों ने मिलकर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की नकदी में से बचे 400 रूपए बरामद कर तीनों आरोपियों को मंगलवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी शंकर व राजबीर को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी सुरजीत को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी सुरजीत के वारदात में प्रयुक्त इक्कों गाड़ी व ठगी गई सोने की बालियां बरामद करने का प्रयास करेगी। *यह है मामला;* समालखा चौकी में गांव गोयला खुर्द निवासी किरण उर्फ चरणकौर पत्नी हरिसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 13 अगस्त को दवाई लेने के लिए एम्स दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब 7:50 बजे वह सिवाह बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की काले शीशों वाली ईको गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में सवार तीन युवकों में से एक ने उसे दिल्ली जाने की बात कहकर ईको गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी चलने के बाद तीनों युवकों ने बातचीत के दौरान उसे सम्मोहित कर दिया। समालखा फ्लाईओवर के पास रेलवे कट के सामने पहुंचने पर आरोपियों ने उसके कानों से 7 ग्राम वजनी सोने की दो बालियां व 500 रुपए ले लिए। इसके बाद तीनों आरोपी उसे बहाना बनाकर धर्म सिंह पेट्रोल पंप के सामने उतारकर ईको गाड़ी सहित फरार हो गए। आरोपी उसको सम्मोहित कर सोने की बालियां व 500 रूपए ठगी कर ले गए। थाना समालखा में किरण उर्फ चरणकौर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। - Israna News