चौमूं: चौमूं में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल पर बात करते समय जमकर की मारपीट, अस्पताल में इलाज जारी
Chomu, Jaipur | Jul 10, 2026 चौमूं कस्बे में एक युवक पर आपसी कहां सुनी के बाद जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार युवक मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेनवाल निवासी रामस्वरूप यादव ने चौमूं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।