पूंगल: निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मिस्त्री की मौत, मकान मालिक घायल
Poogal, Bikaner | Mar 27, 2026 पूगल थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 5 पीबी गांव में निर्माणाधीन मकान पर कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत गिर गई, जिससे मकान मालिक ओर मिस्त्री घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रेफर किया गया। रस्ते में मिस्त्री की मौत हो गई।