शिवपुरी: सिरसौद में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी संख्या में बंदर गांव में घूम रहे हैं और घरों व दुकानों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों में भी डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 9 बजे मीडिया से रूबरू होक