कोरबा: बांगो डेम में डूबे युवक का शव दो दिन बाद मिला, परिवार में दौड़ी शोक की लहर
Korba, Korba | Aug 17, 2026 कोरबा के बांगो डेम में डूबे युवक का शव दो दिन बाद सोमवार को बरामद किया गया। मृतक की पहचान चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, रंजीत 15 अगस्त को अपने चार दोस्तों के साथ बांगो डेम घूमने आया था। बताया जा रहा है कि वह अच्छा तैराक था। दोस्तों के साथ घूमने के दौरान उसने डेम में छलांग लगाकर तैरते हुए बाहर निकलने की बात कही.