राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, अभिलेखों का परीक्षण एवं औषधि नमूना संकलन की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सहायक औषधि नियंत्रक एवं औषधि निरीक्षकों की टीम द्वारा की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स संचालकों को औषधियों के वैध क्रय-विक्रय अभिलेख, बिल एवं चालान, स्टॉक तथा वैधानिक रजिस्टरों का उचित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh