कोण्डागांव नगर क्षेत्र के बाजारपारा अंतर्गत भट्टीपारा में जंगली जीव सांभर के कथित मांस की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज शनिवार दोपहर 12:30 बजे एक महिला के घर पर दबिश दी। संयुक्त कार्रवाई वन मंडल कोण्डागांव और वन उड़नदस्ता की टीम द्वारा की गई, जिसमें मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया गया। टीम ने उषा कौशिक नामक महिला को हिरासत.