सागर नगर: भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम संपन्न
भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार दोपहर 3:30 से किया गया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने की।मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक पं. गोपाल भार्गव रहे, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।