#साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जाने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों ने क्या जानकारी दी? देखिए इस वीडियो में।
8 अक्टूबर 2026 की रात मालदा रेल मंडल के अंतर्गत करमटोला और साहिबगंज स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 15657 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल में एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल के एस्कॉर्ट दल ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया।
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उसके पास से मोबाइल फोन, भारतीय रेल यात्रा टिकट, पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा के नोट सहित अन्य सामान मिले। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे साहिबगंज रेल थाना को सौंपा गया। इस संबंध में रेल थाना साहिबगंज में कांड संख्या 32/2026, दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को विदेशी विषयक अधिनियम, 1946 की धारा 14(ए)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
क्या है पूरा मामला और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी ने क्या बताया? वीडियो में देखिए।
📍 स्थान: साहिबगंज, झारखंड
📰 संथाल हूल एक्सप्रेस दैनिक हिंदी अखबार
✍️ संवाददाता: जितेन्द्र सेन
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज
वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
#SahibganjNews #BangladeshiCitizen #BrahmaputraMail #RPF #RailwayNews #JharkhandNews #Sahibganj #MaldaDivision #GRPSahibganj #BreakingNews #SanthalHoolExpress #जितेन्द्रसेन #संथालहूलएक्सप्रेस #रेलवेखबर #साहिबगंज