राजगढ़: रा.उ.मा.वि. कालरी में शिक्षकों के सहयोग से ₹50,000 की पोशाक सामग्री वितरित, भामाशाहों ने टेबल और पानी मटका स्टैंड भेंट किए
Rajgarh, Churu | Aug 15, 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालरी में विद्यालय के शिक्षकों के अनुकरणीय आर्थिक सहयोग से एक विशेष पोशाक सामग्री वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी CBEO डॉ. सुमन जाखड़ की अध्यक्षता एवं संस्था प्रधान पवन पूनियाँ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ₹50,000 की लागत से टाई, बेल्ट एवं जूते वितरित किए गए।