लखीसराय: बेटी की शादी के लिए जोड़े थे रुपये-जेवर, लाखों की चोरी के बाद एसपी से लगाई गुहार
लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने बुधवार की दोपहर 1:15 पर पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता रेखा देवी ने एसपी प्रेरणा कुमार को आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।