इकौना: नवरात्रि के नवमी पर श्रावस्ती में भक्तों ने विधि विधान से हवन और पूजन किया
नवरात्रि के आखिरी दिन मां दुर्गा की पूजा संपन्न तभी मानी जाती है जब नवमी के दिन हवन किया जाता है। नवरात्रि हवन मंत्र एक महत्वपूर्ण पूजा विधि है। ऐसी मान्यता है की नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि के दिन हवन पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।