रायडीह: चेन्नई में मजदूर संजू उरांव की मौत, मां ने शव घर लाने को प्रशासन से लगाई गुहार
Raidih, Gumla | Sep 26, 2026 रायडीह। प्रखंड के रुकरूम गांव निवासी करीब 37 वर्षीय संजू उरांव की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। संजू मजदूरी करने के लिए अपने दोस्तों के साथ चेन्नई गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को उसकी मां रंथी देवी और पोता प्रमोद उरांव रायडीह प्रखंड के सिलम स्थित समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक के जनता दरबार में पहुंचे और अपनी पीड़ा सुनाई