उचकागांव: उचकागांव थाना परिसर में सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा जनता दरबार, 11 मामलों की हुई सुनवाई
उचकागांव थाना परिसर में सीओ विकेश कुमार व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन शनिवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया, जिसमें जमीन विवाद से जुड़े 11 मामलों की सुनवाई की गई। इटवा गांव के दीनदयाल भगत ने अपने पट्टीदार रमावती देवी पर जमीन कब्जा कर घर बनाने का आरोप लगाया, जबकि रमावती देवी ने बख्शीश नामा का कागज दिखाया.