मुलताई: मुलताई में आज भजन संध्या सह संकीर्तन का आयोजन, जयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका कृपा पटेल होंगी शामिल
Multai, Betul | Oct 9, 2024 आज बुधवार 9 अक्टूबर को देर शाम 8 बजे से मेघनाथ मोहल्ला मुलताई में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमे राजस्थान जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका कृपा पटेल अपनी सुमधुर आवाज में देवी भजनों के साथ साथ बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगी। बच्चा पार्टी नवदुर्गा उत्सव मंडल के सदस्य हिमांशु चोपड़े ने बताया कि भजन संध्या सह संकीर्तन का आयोजन किया गया है।