मुलताई: मुलताई के ताप्ती सरोवर पर लगे फव्वारे और मांस, मदिरा के विक्रय को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
Multai, Betul | Oct 7, 2024 पवित्र नगरी मुलताई मे मां ताप्ती सरोवर पर लगे फव्वारे को सही स्थान पर चालू स्तिथि मे लगाने एवं इसकी खरीदी अधिक रूपयो मे होने की आशंका के आधार पर, इसकी जांच की मांग को लेकर सोमवार तहसीलदार अनामिका सिंह को ज्ञापन सौपा गया। जिसमें बताया गया है कि अभी वर्तमान में स्नान करने वाले राम घाट पर फव्वारा लगाने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड रहा है।