मुलताई: कामथ के शासकीय सीनियर एससी बालक छात्रावास में मुलताई पुलिस ने अभिमन्यु अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान
Multai, Betul | Oct 8, 2024 मुलताई पुलिस द्वारा वरिष्ठ कार्यालय द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ के विरुद्ध हो रहे अपराधो एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन अभिमन्यु चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज 8 अक्टूबर को शासकीय सिनियर एससी बालक छात्रावास कामथ मुलताई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे करीब 100 बच्चें उपस्थित रहे।