मुलताई: मुलताई के ताप्ती सरोवर में एक व्यक्ति ने कूदकर दी जान, घर पर अकेला था, जांच में जुटी पुलिस
Multai, Betul | Oct 8, 2024 शास्त्री वार्ड के एक व्यक्ति ने आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कूद कर आत्महत्या कर ली। लोगों ने इसे बचाने के लिए सरोवर में छलांग लगा दी और बाहर भी निकाल लिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। TI राजेश सातनकर ने बताया कि मृतक मुलताई शास्त्री वार्ड निवासी गन्नू पुत्र खंडिया देशमुख है।