बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के वैष्णों धाम से गांजे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Barh, Patna | Jul 9, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के वैष्णों धाम वार्ड नंबर 19 से बाढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति त्रिलोकी कुमार को 90 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाढ़ थाना के एसआई राजेश कुमार ने शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के पास गांजा है। सूचना के आधार पर चिन्हित स्थान से जो वैष्णों धाम के पास है वहां से उसे गिरफ्तार किया गया है।