बाढ़: पंडारक में पागल कुत्ते का आतंक, एक साथ पांच लोग घायल, इलाके में दहशत
Barh, Patna | Jul 7, 2025 पंडारक प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक पागल कुत्ते ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला बोल दिया। यह घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब अलग-अलग स्थानों पर 4 से 5 लोगों को उक्त कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पंडारक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लाया गया।