बाढ़: मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण वापस लेने को लेकर महागठबंधन का भारत बंद
Barh, Patna | Jul 9, 2025 बुधवार को लगभग 9:30 बजे बाढ़ के कचहरी चौक पर महागठबंधन के घटक दलों के लोगों ने भारत बंद के अंतर्गत NH 31 को जाम कर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष नमिता नीरज सिंह की अध्यक्षता में महागठबंधन के शीर्ष नेता राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के आवाहन पर चक्का जाम किया गया।