बाढ़: बाढ़ में अनुमंडल प्रशासन की देखरेख में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न
Barh, Patna | Jul 8, 2025 बाढ़ में सोमवार और मंगलवार की देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे तक मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार एवं बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के द्वारा विधि व्यवस्था के संधारण हेतु गश्ती का कार्य किया गया। इस प्रकार पूरे शांतिपूर्ण माहौल में बाढ़ में मुहर्रम का पर्व प्रशासन के द्वारा संपन्न हो गया।