बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र में गोगा नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत
Barh, Patna | Jul 8, 2025 बाढ़ थानाक्षेत्र के धानावां मुबारकपुर गाँव एवं बुढ़नपुर के बीच गोगा नदी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गयी। मृतक का नाम बिलटू साव बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बाढ़ पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मंगलवार की करीब दोपहर 1 बजे की है।