बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के कलाली रोड स्थित एक मकान में करीब ₹1.5 लाख के गहने और बर्तन की चोरी
Barh, Patna | Jul 8, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के कलाली रोड में स्थित एक मकान में सोमवार की देर रात चोरों ने लगभग सवा लाख के गहने एवं कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरों ने एक बार फिर एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। मकान मालकिन पूजा कुमारी ने मंगलवार को लगभग12 बजे बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बाढ़ पहुंची तो देखा उसके लगभग डेढ़ लाख के गहने सहित कांसा एवं पीतल के सभी बर्तन गायब थे।