कनवास: दरा हाइवे पर डिवाइडर से टकराई दो कारें, एक पलटी, सवार बाल-बाल बचे
Kanwas, Kota | May 13, 2026 दरा मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बीच से गुजर रहे नेशनल हाईवे 52 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हाईवे पर वाहनों की लेन को व्यवस्थित करने के लिए सड़क के बीच रखे गए भारी कंक्रीट ब्लॉक से टकराकर दो कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनमें से एक कार असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।