आंवला: आंवला के बझेड़ा में जन चौपाल में शिकायत पर ग्रामीणों के बीच हुई कहासुनी, अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
Aonla, Bareilly | Aug 19, 2026 आंवला तहसील के गांव बझेड़ा में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। तहसीलदार अतुल सेन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शिकायतकर्ताओं और विपक्षी ग्रामीणों के बीच शिकायतों को लेकर तीखी बहस भी हुई।