चानन पीएचसी में अब 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा, डीएम ने दो चिकित्सकों की की प्रतिनियुक्ति
कोशी स्नातक निर्वाचन-को लेकर बूथों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जताई गंभीरता
लखीसराय। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शुक्रवार को चानन प्रखंड कार्यालय में कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लेते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद डीएम ने चानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं होने के कारण पीएचसी में 24×7 स्वास्थ्य सेवा नियमित रूप से संचालित नहीं होने की बात सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल दो चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की।